23 सितंबर 2019 - 17:56
कांग्रेस से पूछे बिना ईरान के ख़िलाफ़ सैनिक कार्यवाही का अधिकार ट्रम्प को नहीं, हम सऊदी अरब की रक्षा के ठेकेदार नहीं हैं, ट्रम्प

अमरीकी संसद सभापति नेन्सी पेलोसी ने राष्ट्रपति ट्रम्प को चेतावनी दी है कि वह आरामको हमले के मामले में ईरान पर किसी तरह की भी बमबारी से दूर रहे क्योंकि सऊदी अरब की रक्षा का ठेकेदार अमरीका नहीं है।

प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नेन्सी पेलोसी ने एक इंटरव्यू में ईरान के ख़िलाफ़ सैनिक विकल्पों से संबंधित सवाल के जवाब में कहा कि अमरीका को किसी भी प्रकार का सैनिक विकल्प नहीं प्रयोग करना चाहिए क्योंकि हम सऊदी अरब की रक्षा के ठेकेदार नहीं है सऊदी अरब के साथ इस तरह का हमारा कोई समझौता नहीं है।

प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष पेलोसी ने कहा कि ईरान पर युद्ध थोपने का अधिकार राष्ट्रपति ट्रम्प के पास नहीं है इसके लिए कांग्रेस की अनुमति अनवार्य है। पेलोसी ने कहा कि कमांडर इनचीफ़ होने के नाते ट्रम्प को उस समय अपनी कांग्रेस से पूछे बिना सैन्य बल प्रयोग करने का अधिकार है जब अमरीका पर हमला हो जाए, सऊदी अरब पर हमला होने की स्थिति में उन्हें यह अधिकार नहीं है।

पेलोसी ने जमाल ख़ाशुक़जी हत्या कांड का उल्लेख करते हुए कहा कि ट्रम्प प्रशासन के अधिकारी उस व्यक्ति के साथ बैठते हैं जिसने एक पत्रकार के शरीर के टुकड़े कर दिए और फिर उसे एसिड में डालकर पिघला दिया, ट्रम्प उस व्यक्ति के साथ बैठते हैं जो इस सारे कांड का सूत्रधार समझा जाता है।